Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार में पुलिस ने की मदद
  • देहरादून

कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार में पुलिस ने की मदद

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

गांव वाले और रिश्तेदार नहीं आए आगे

विकासनगर। त्यूणी तहसील के फनार गांव में कोरोना पीडि़त महिला की मौत पर जब सगे संबंधियों और गांव वालों ने हाथ खड़े कर दिए। तब त्यूणी पुलिस ने आगे आकर महिला के बेटे और पति के साथ मिलकर महिला का अंतिम संस्कार कराया। मंगलवार को फनार गांव की साठ वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गयी। महिला के बेटे और बुजुर्ग पति ने पहले तो गांव वालों को सूचना दी। फिर सगे संबंधियों को सूचना दी। लेकिन किसी ने भी अंतिम संस्कार में साथ देने के लिए हामी नहीं भरी। ऐसे में महिला के बेटे और पति के सामने महिला को कंधा देने का संकट खड़ा हो गया। महिला के बेटे ने त्यूणी थाना पुलिस को आप बीती सुनाई। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने खुद पीपीई किट पहनकर थाने के अन्य स्टाफ को भी पीपीई किट पहनकर फनार गांव जाकर कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप महिला के शव को पैक कर उसके बाद गांव के घाट पर खुद अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। यही नहीं महिला के परिजनों को ढाढस बंधाई और किसी भी परिस्थिति में कोई भी समस्या आने पर हर संभव सहयोग का वायदा किया। क्षेत्र के लोगों ने व तमाम सामाजिक संगठनों ने मित्र पुलिस की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: IPL 2021 पर भी कोरोना का साया, सत्र हुआ स्थगित
Next: मानवता की मिसाल पेश करती अल्मोड़ा पुलिस: कोरोना संक्रमित मृतक का किया अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.