Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एचएमटी कर्मचारियों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
  • नैनीताल

एचएमटी कर्मचारियों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। अमृतपुर स्थित एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारी कोरोना काल में जबरदस्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। धन न होने की वजह से फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। इससे दहशत में आए कर्मचारियों ने एचएमटी लि. बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है। एचएमटी कामगार संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के बंद होने से इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों पर नहीं पसीज रहा है। वर्तमान में फैक्ट्री में 143 कर्मचारी फैक्ट्री में कार्यरत थे। इसमें से बलवंत सिंह नेगी और ग्यासी लाल की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गयी है। रुपयों के अभाव में दोनों कर्मचारी अपना उपचार तक नहीं करा पाए और अकाल काल का ग्रास बन गए। एचएमटी कामगार संघ के महामंत्री मुकेश तिवाड़ी ने कहा कि कोरोना महामारी से शेष कर्मचारियों के बचाव के लिए फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से आर्थिक मदद मिलना काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने इसके लिए एचएमटी लिमिटेड बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को पत्र भी भेजा है। इसके साथ ही इसकी प्रति मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट को भी भेजकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजिटिव ढाई माह की मासूम का निधन
Next: युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.