Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना को मात देने के लिए पंद्रह दिन में जानिए कहां-कहां बनेंगे 1400 कोविड बेड, कितने की होगी एंटीजन जांच
  • देहरादून

कोरोना को मात देने के लिए पंद्रह दिन में जानिए कहां-कहां बनेंगे 1400 कोविड बेड, कितने की होगी एंटीजन जांच

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने डीआरडीओ की मदद से हल्द्वानी और आईडीपीएल में पांच-पांच सौ बेड जबकि जौलीग्रांट हॉस्पिटल के एक बिल्डिंग में राज्य सरकार, डीआरडीओ की मदद से 400 बेड का अस्थाई अस्पताल अस्पताल शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य सविच डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि डीआरडीओ की मदद से दो अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं। कुमाऊ क्षेत्र के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज कैम्पस में अस्पताल बनाया जाएगा जो हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित किया जाएगा। गढ़वाल क्षेत्र के लिए अस्थाई अस्पताल आईडीपीएल ऋषिकेश में बनेगा। इसे एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित करेगा। दोनों अस्थाई अस्पतालों में 500 -500 बैड की क्षमता होगी।
हल्द्वानी में बनने वाले अस्थाई अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड एवं 100 आईसीयू बेड बनाए जाएंगे। आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड बनेंगे। राज्य सरकार की मदद से एम्स ऋषिकेश में 100 आईसीयू बेड अलग से बनाए जाएंगे। हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में डीआरडीओ की मदद से ऑक्सीजन सपोर्टेड 400 बेड तैयार किए जाएंगे। हिमालयन की चार सौ बेड की खाली बिल्डिंग को इसके लिए यूज किया जाएगा। सचिव स्वास्थ्य ने यह भी बताया कि प्रदेश में रिमिडेसिवर इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दो हजार इंजेक्शन एक दो दिन में और मिलेंगे। केंद्र सरकार व कंपनियों से मई के लिए दो लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड कर दी गई है।

300 रुपये में रैपिड एंटीजन जांच
राज्य सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर को भी कम करते हुए अब मात्र 300 कर दिया गया है। पहले इसकी दर 350 के करीब थी। इसके अलावा सभी जिलों में अस्पतालों में मैन पावर की कमी को पूरा करने के लिए सीएमओ को अधिकार दिए गए हैं। कंट्रेक्ट, संविदा, उपनल या किसी भी सूरत में हेल्थ वर्कर मिल जाएं उन्हें रखने को कहा गया है।
अगले सप्ताह नए मामलों की कमी की संभावना
सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का आंकलन है कि राज्य में कोविड मानकों को दुबारा सख्ती से पालन कराए जाने व कई पाबंदियों का असर अगले सप्ताह से दिखना शुरू होगा और नए मरीजों में कमी आने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर कोरोना जांच में जानिए कितने मिल रहे हैं पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या में इजाफा
Next: कोविड सेंटर में लगी आग, 14 मरीजों और 2 नर्सों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.