Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर कोरोना जांच में जानिए कितने मिल रहे हैं पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या में इजाफा
  • देहरादून

उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर कोरोना जांच में जानिए कितने मिल रहे हैं पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या में इजाफा

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
rns featured image new

देहरादून । उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर कोरोना जांच में औसतन रोजाना 30 से 40 लोगों में कोरोना पुष्टि हो रही है। इनमें से 70 फीसदी लोग देहरादून के ही रहने वाले हैं, जो बाहरी राज्यों से लौट रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आशारोड़ी चेक पोस्ट के समीप राज्य कर कार्यालय परिसर में कोरोना जांच की जा रही है। निजी लैब स्टार इंडिया इमेजिंग कंपनी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो टीमें लगातार निजी वाहनों और सरकारी बसों से आने वाले यात्रियों की जांच हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना करीब 13 सौ लोगों की कोरोना जांच हो रही है। मैनजर एम हसन ने बताया कि 28 अप्रैल को 1320 लोगों की एंटीजन जांच में 34 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 22 लोग दून के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले थे। 27अप्रैल को 1300 यात्रियों की जांच में 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि पॉजिटिव आने वाले लोगों में सर्वाधिक लोग देहरादून के रहने वाले हैं। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में गुरुवार को कोरोना का रिकॉर्ड आंकड़ा 6251 पर पहुंच गया है। संक्रमित मरीज सामने आए। 85 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई। संक्रमण दर तेजी से पहुंचते हुए 4.66 प्रतिशत पर पहुंच गई। रिकवरी दर का आंकड़ा भी तेजी से कम होते हुए 68.82 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हेल्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार 198 केस अल्मोड़ा, 107 बागेश्वर, 125 चमोली, 157 चंपावत, 2207 देहरादून, 1163 हरिद्वार, 673 नैनीताल, 253 पौड़ी, 33 पिथौरागढ़, 150 रुद्रप्रयाग, 163 टिहरी, 827 यूएसगनर, 195 केस उत्तरकाशी में पाए गए। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 219 पहुंच गई है। कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 174867 पहुंच गया है। जबकि 120350 मरीज ठीक भी हो गए। 39852 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 31386 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल मौत का आंकड़ा 2502 पहुंच गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 1 मई
Next: कोरोना को मात देने के लिए पंद्रह दिन में जानिए कहां-कहां बनेंगे 1400 कोविड बेड, कितने की होगी एंटीजन जांच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.