Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम: कोरोना की वजह से यात्रा टलने से तीर्थ पुरोहित हुए खफा, यह बताई वजह
  • देहरादून

चारधाम: कोरोना की वजह से यात्रा टलने से तीर्थ पुरोहित हुए खफा, यह बताई वजह

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

देहरादून। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत, यात्रा स्थगित करने के विरोध में उतर आई है। महापंचायत ने सरकार के फैसले को एकतरफा करार दिया। महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला करने से पहले राय मशविरा करना तक उचित नहीं समझा। कुछ नहीं तो पूर्व की तरह स्थानीय हकहकूकधारियों और कारोबारियों की डीएम के साथ बैठक कराई जाती। एक बार उनका पक्ष भी सुन लिया जाता। गतवर्ष पहले ही पूरा तंत्र ध्वस्त हो गया। आर्थिक रूप से लोगों की पहले ही कमर टूटी हुई है और अब सरकार के इस एकतरफा फैसले ने उनकी उम्मीद भी तोड़ दी है। सरकार के इस निर्णय से होटल, लॉज, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट समेत तमाम छोटे-बड़े कारोबारी व्यापक तौर पर प्रभावित होंगे। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि उम्मीद थी कि पिछली बार की तरह 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ चारधाम यात्रा चलती रहती। इससे थोड़ा बहुत कारोबार भी चलता। लोगों ने पैसे लगाकर होटलों को ठीक कराया है। अन्य कारोबारियों ने भी पैसा खर्च किया है।

दस हजार करोड़ का है चार धाम का कारोबार: चारधाम यात्रा का कारोबार करीब दस हजार करोड़ रुपये का है। इसमें श्रद्धालुओं के खाने, रहने, हवाई सेवा, प्रसाद, ट्रांसपोर्ट, घोड़े, खच्चर, पालकी वाले समेत तमाम कारोबारी शामिल हैं।

सरकार के निर्देशों पर भविष्य में यात्रा पर किया जाएगा विचार: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही भविष्य में चारधाम यात्रा पर विचार होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। हालांकि धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। गुरुवार को महाराज ने वर्चुअल बैठक के जरिए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को निर्देश कि संबंधित जिलाधिकारियों से यात्रा को लेकर किए निर्णय का पालन सुनिश्चित कराएं। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने कहा कि चारधाम यात्रा अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है। यात्रा पर विचार होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। बैठक से अपर सचिव युगल किशोर पंत, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग के साथ ही संबंधित जिलों के डीएम व पुलिस कप्तान आदि शामिल हुए।

छोटे व्यापारियों की आर्थिक मदद पर विचार करेगी सरकार: वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थगित होने से छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में सरकार की ओर से छोटे व्यापारियों की मदद की जानी चाहिए। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर का ताला तोडक़र की गई चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next: कोरोना की लड़ाई में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की होगी प्रभावी निगरानी, कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ये दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.