Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • 1985 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार की कोरोना से मौत
  • बिहार

1985 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार की कोरोना से मौत

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार की कोरोना से मौत हो गई है. 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के पूर्व में बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं. जिनकी 15 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
मुख्य सचिव अरुण कुमार संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अरुण कुमार सिंह ने 28 फरवरी 2021 को बिहार के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी. अरुण कुमार मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार के करीबी अफसरों में गिने जाते थे.
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कैबिनेट की बैठक में शोक व्यक्त किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली. कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे. वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे. वे एक मिलनसार व्यक्ति थे. विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था. उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस-टैक्सी कारोबार पर लगा ब्रेक, पिछले साल के नुकसान से गाड़ी पटरी पर नहीं लौटी
Next: अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची: केजरीवाल

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.