Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना प्रकोप: 14 मई से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा स्थगित
  • उत्तराखंड

कोरोना प्रकोप: 14 मई से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा स्थगित

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

 निर्धारित तिथियों पर खुलेंगे चारधाम के कपाट, सिर्फ तीर्थ पुरोहित को ही नियमित पूजा-पाठ की अनुमति

देहरादून। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने 14 मई से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही यात्रा को लेकर बनी संशय की स्थिति भी समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट पूर्व निर्धारित तिथियों पर खुलेंगे। वहां सिर्फ तीर्थ पुरोहित को ही नियमित पूजा-पाठ की अनुमति होगी। राज्य अथवा राज्य से बाहर के अन्य व्यक्तियों को फिलहाल चारधाम आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेमकुंड साहिब की यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी भी मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में सरकार पूरी तरह से सजग है और इसी क्रम में चारधाम यात्रा स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में कोविड को लेकर क्या स्थिति रहती है, फिर उसके अनुरूप यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी गुरुवार को चारधाम यात्रा के सिलसिले में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड व पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के डीएम और एसएसपी को वर्चुअल जुडऩा था। अलबत्ता, बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा स्थगित किए जाने की घोषणा कर दी थी। हालांकि बाद में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चर्चा की गई। कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरीगढ़वाल मंडलायुक्त एवं चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के निर्देशों के क्रम में अग्रिम आदेशों तक चारधाम यात्रा पूरी तरह स्थगित रहेगी। कपाट खुलने पर पूजा परंपरा से जुड़े लोग रावल, पुजारी सहित सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारी वहां मौजूद रहेंगे। जो भी लोग धामों में जाएंगे, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही धामों में जाने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों की अनुमति अपेक्षित रहेगी। चारधाम में कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां
यमुनोत्री : 14 मई दोपहर 12.15 बजे।
गंगोत्री : 15 मई सुबह 7.31 बजे
केदारनाथ : 17 मई सुबह 5.00 बजे
बदरीनाथ : 18 मई सुबह 4.15 बजे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमा कंपनियां कोविड मरीजों के बिल एक घंटे में करें मंजूर
Next: गुलदार पकड़ने को पिंजरे में रखे मुर्गे चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.