Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • युवक ने की पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या
  • बागेश्वर

युवक ने की पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में लगातार दूसरे दिन एक और प्रवासी की खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक ने चीड़ के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह एक माह पूर्व दिल्ली से घर लौटा था। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की सभी बिंदुओं से जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के बैड़ा-मझेड़ा गांव निवासी भरत कुमार (32) पुत्र गोविंद राम करीब एक माह पूर्व दिल्ली से घर लौटा था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। 14 दिन क्वारंटाइन पर भी रहा था। सोमवार की सुबह पुलिस ने उसका शव गांव के जंगल में एक चीड़ के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया। कपकोट के कोतवाल केएस बिष्ट ने कहा कि शव को कब्जे में लिया गया है। उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। घटना की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, गत दिवस कठपुडिय़ाछीना के रैखोली गांव में प्रवासी भगवान सिंह रावत ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। लगातार दूसरे दिन जिले में प्रवासी के खुदकुशी करने से लोगों के साथ ही प्रशासन सकते में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक बंद, आदेश जारी
Next: देहरादून से जाकर हरिद्वार में खरीदा 16 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.