Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में टूटा कोरोना मरीजों, मौत और रिकवरी का रिकार्ड
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड में टूटा कोरोना मरीजों, मौत और रिकवरी का रिकार्ड

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
Corona

6054 नए मरीज ,108 की मौत , 3485 मरीज हुए ठीक

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के नए मरीजों, मौत और रिकवरी के सभी पुराने रिकार्ड धवस्त हो गए। एक ही दिन में 6054 नए मरीज मिले, 108 की मौत हुई जबकि 3485 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को राज्य में कुल 6054 नए मरीज मिले जिसमें देहरादून में 2329 जबकि हरिद्वार में 1178 नए मरीज मिले हैं। पर्वतीय जिलों में भी संक्रमण के मामले धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। बुधवार को कुल 42 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई और 44 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 30 हजार की अभी रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.54 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 69 प्रतिशत रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 213 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें 55 अकेले देहरादून जिले में हैं।

रिकार्ड 2– 1 दिन में 108 संक्रमितों की मौत
बुधवार को राज्य में पहली बार एक ही दिन में 108 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा हुआ है। इसमें 27 मरीजों की मौत अकेले हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में हुई। जबकि देहरादून जिले के कई अस्पतालों में कुल मिलाकर 64 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस महीने राज्य में अभी तक कुल मौतों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है। राज्य में अभी तक कुल 2417 मरीजों की मौत हो गई है।

रिकार्ड 3– एक ही दिन में 3485 मरीज ठीक हुए
राज्य में बुधवार को नए मरीजों का रिकार्ड बना लेकिन अस्पतालों में भर्ती मरीज भी रिकार्ड संख्या में ठीक हुए। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 3485 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 68 हजार, ठीक होने वालों की संख्या एक लाख 17 हजार जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 45383 हो गई है। देहरादून में 16 हजार जबकि हरिद्वार में 10 हजार से अधिक एक्टिव मरीज हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजखाली स्वास्थ्य केन्द्र में महज 2 दिन हो पाया कोरोना वैक्सीनेशन, ग्रामीणों में रोष
Next: कोरोना का असर: 30 अप्रैल से छह मई तक संपूर्ण मासी बाजार बंद

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.