Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोरोना कर्फ्यू : 12 बजते ही शहर की सडक़ों और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर
  • ऊधम सिंह नगर

कोरोना कर्फ्यू : 12 बजते ही शहर की सडक़ों और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए घोषित कर्फ्यू में लोग घरों में ही रहे। इस दौरान आवश्यक कार्यो से ही लोग घरों से निकले, लेकिन 12 बजते ही शहर की सडक़ें और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इस दौरान सडक़ों पर कुछ वाहन संचालित मिले, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही उन्हें बिना आवश्यक कारणों के न निकलने की चेतावनी दी। ऊधमसिंह नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी डा.रंजना राजगुरु ने तीन मई तक लाकडाउन घोषित कर दिया था। इसमें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं सब्जी, दूध, लाइसेंसधारी मांस-मछली, पशु चारे, कृषि रसायन और राशन की दुकानें ही खुले रहने के निर्देश दिए गए थे, जबकि पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति, मेडिकल स्टोर और हाईवे पर मैकेनिक की दुकानें को इस प्रतिबंध से दूर रखा गया था। मंगलवार सुबह आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली तो लोग भी खरीदारी को पहुंचने लगे। इससे दुकानों के आगे लोगों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजते ही दुकानें बंद हुई और लोग अपने घरों को चले गए। इसके बाद सडक़ों और बाजार में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में रुद्रपुर कोतवाल एनएन पंत, ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनाउंस कर लोगों को लाकडाउन का पालन करने की अपील की। साथ ही सडक़ों पर बेवजह घूमने वालों से भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने इंदिरा चौक, रामपुर रोड, काशीपुर रोड, नैनीताल रोड तथा किच्छा रोड पर वाहनों की चेकिग की। बेवजह फर्राटे भर रहे लोगों को लाकडाउन का हवाला देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

गली मोहल्लों में रही आवाजाही: लाकडाउन के दौरान लोगों की चहल कदमी कम रही। मुख्य बाजार बंद रही। सडक़ें भी खाली रही। ऐसे में रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप के कुछ गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही लगातार जारी रही। कुछ दुकानें भी खुली रहीं। इस मामले में सीओ अमित कुमार ने बताया कि सूचनाएं मिल रही हैं। संबंधित थाना और चौकी पुलिस को गली मोहल्लों में गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नासिर हत्याकांड में नया मोड़ ..रिश्तेदारों पर ठहरी शक की सुई
Next: दो पक्षों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.