Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना कर्फ्यू : पुलिस कप्तान और एसपी ने किया क्षेत्र का औचक निरीक्षण
  • देहरादून

कोरोना कर्फ्यू : पुलिस कप्तान और एसपी ने किया क्षेत्र का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
17 (12)

देहरादून। देहरादून जिले के ऋषिकेश, गढ़ी कैंट और क्लेमनटाउन के नगर निगम इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। यह कर्फ्यू तीन मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस कप्तान योगेंद्र सिंह रावत और एसपी सरिता डोभाल ने कर्फ्यू शुरू होने के बाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। सभी को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने जनपद के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड कर्फ्यू के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस कर्मियों ने देहरादून के नगर निगम क्षेत्र देहरादून, ऋषिकेश, कैंट क्षेत्र, गढ़ी और क्लेमनटाउन में पुलिस ने शाम सात बजे के बाद जगह-जगह बैरियर स्थापित कर आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की. नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। कर्फ्यू के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसएसपी और एसपी सिटी ने रात में नगर क्षेत्र में दिलाराम चैक, घंटाघर, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, बल्लूपुर और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान चेकिंग ड्यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वाले 60 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत ने की सेल्फ-इम्पोज्ड कर्फ्यू की वकालत
Next: बेकाबू ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर , पत्नी की मौत, पति घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.