Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईटेक बेड (फाओलर) की सूचना क्यों छुपाई स्वास्थ्य महानिदेशालय ने: मोर्चा
  • देहरादून

हाईटेक बेड (फाओलर) की सूचना क्यों छुपाई स्वास्थ्य महानिदेशालय ने: मोर्चा

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पांच-सात माह पहले हाईटेक बेड की खरीद कर उनको गोदामों की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया गया। नेगी ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि महानिदेशालय द्वारा 1000 हाईटेक बेड खरीदे गई थे। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा द्वारा दिसंबर 2020 को कोविड-19 के प्रारंभ से लेकर सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक खरीदे गए समस्त सामान यथा वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट इत्यादि (यानी समस्त) की खरीद के बारे में सूचना मांगी गई थी, जिस के क्रम में महानिदेशालय द्वारा 27 फरवरी 2021 को अन्य खरीदे गए सामान की सूची तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन इन हाइटेक बेड की सूचना का कोई उल्लेख नहीं किया गया। यानी इनको डर था कि कहीं हाईटेक बेड की सूचना लीक हो गई तो जनता हिसाब मांगेगी। प्रदेश की जनता इस महामारी के दौर में एक-एक बेड के लिए मारी-मारी फिर रही है। इन लापरवाह अधिकारियों ने मरीजों को तड़पने के लिए छोड़ दिया। नेगी ने कहा कि सरकार के एक मंत्री अपने भांजे के इलाज को लेकर अस्पताल में हंगामा काट रहे हैं। काश! प्रदेश के मंत्रियों विधायकों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज ये परिणाम न होते। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इन निकम्मे एवं लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त कर जनता को एक-एक बेड का हिसाब दे। पत्रकार वार्ता में मोर्चा उपाध्यक्ष विजय राम शर्मा व नारायण सिंह चैहान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने की अलग स्वास्थ्य मंत्री की मांग
Next: अल्मोड़ा: शादी में 50 से अधिक लोग नहीं होंगे शामिल, डीजे रहेगा प्रतिबंधित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.