Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बारात में सौ लोगों को ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, केस दर्ज
  • हरिद्वार

बारात में सौ लोगों को ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

रुडक़ी। हरिद्वार जिले के रुडक़ी में शादी में सौ बराती ले जाना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों की अनदेखी होने पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी निवासी अजय की रविवार रात शादी थी। अजय की शादी का आयोजन कृष्णा नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में था। अजय की शादी में परिवार और रिश्तेदार खुशी से नाच-गा रहे थे, लेकिन इनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं ठहर सकी। किसी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि कृष्णा नगर में बैंक्वेट हॉल में हो रही शादी में दूल्हा सौ बराती के साथ मौजूद है, जबकि प्रशासन ने रविवार को ही कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शादी समारोह में रिश्तेदारों की संख्या सौ से घटाकर 50 की थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दूल्हा अपने करीब सौ बराती के साथ वहां पर मौजूद था। पुलिस को देखते ही रंग में भंग हो गया। अजय और उसके परिवार के लोग पुलिस के आने की वजह पूछते रहे। पुलिस ने उन्हें कोविड नियम की अनदेखी की जानकारी दी। वहीं, पुलिसकर्मियों ने शारीरिक दूरी का उल्लंघन नहीं करने के भी निर्देश दिये। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि कांस्टेबल विजय की तहरीर पर पुलिस ने अजय निवासी चावमंडी, गंगनहर कोतवाली पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में युवक ने की अपने पड़ोसी दोस्त की ईंट से हमला कर हत्या
Next: गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.