Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली विवाद में युवक ने की अपने पड़ोसी दोस्त की ईंट से हमला कर हत्या
  • हरिद्वार

मामूली विवाद में युवक ने की अपने पड़ोसी दोस्त की ईंट से हमला कर हत्या

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। मामूली बात को लेकर विवाद के बाद कनखल में एक युवक ने अपने पड़ोसी दोस्त की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शादी में घुडचढ़ी के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक शकरावाला जगजीतपुर कनखल निवासी परमजीत (32) पुत्र सुंदर लाल ग्रामीण बैंक में काम करते थे। रविवार दोपहर को परमजीत अपने दोस्तों के साथ पथरी के बहादरपुर जट्ट स्थित गांव में बारात में गए थे। पड़ोस से ही एक बारात पथरी गई थी। बारात में परमजीत का पड़ोसी दोस्त मोहित पुत्र नरेश भी गया था। मोहित के अनुसार बारात में घुड़चढ़ी के दौरान जब उन्होंने दूल्हे के सिर पर रुपये लगाये तो पड़ोसी परमजीत और उनके साथियों ने पीछे से लात मारी, जिससे वह गिर गया। मोहित शांत हो गया। घर पहुंचा तो रात में परमजीत अपने चचेरे भाई विक्रान्त, राहुल, सागर, अरुण के साथ राहुल के घर के सामने खड़े होकर बात कर रहा था। तभी मोहित अपने घर से बाहर आया और पीछे से परमजीत के सिर पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान परमजीत की देर रात मौत हो गई। फरार हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पुलिस ने गुरुकुल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कार्यवाही के साथ घर पर रहने की करी अपील
Next: बारात में सौ लोगों को ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.