Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • दिल्ली में कोरोना से 3 दिन में 1000 से ज्यादा मौतें, 94592 सक्रिय मरीज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोना से 3 दिन में 1000 से ज्यादा मौतें, 94592 सक्रिय मरीज

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली में बीते 3 दिन के दौरान कोरोना से 1055 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 3 दिनों से दिल्ली में कोरोना के कारण प्रतिदिन लगभग साढ़े सौ व्यक्तियों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 350 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं शनिवार को 357 और शुक्रवार को 348 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई थी। दिल्ली में कोरोना से अभी तक 14,248 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में 94,592 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 52,296 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में अभी भी कोरोना पॉजिटिविटी दर 30 फीसदी से अधिक बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 75,912 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 22,933 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी दौरान 21,071 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।
वहीं दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अब औद्योगिक ऑक्सीजन की भी मदद ली जा रही है। दक्षिण दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में एक स्टील प्लांट स्टील प्लांट से ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। बत्रा हॉस्पिटल में 350 कोरोना रोगियों का ऑक्सीजन बेड पर उपचार चल रहा है। ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे सर गंगाराम अस्पताल व दिल्ली के कई अन्य अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की नई खेप मुहैया कराई गई है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों के लिए 490 टन ऑक्सीजन कोटा आवंटित किया है। हालांकि दिल्ली सरकार के मुताबिक, आवंटित की गई पूरी ऑक्सीजन दिल्ली नहीं पहुंच रही है। शनिवार को 335 टन ऑक्सीजन ही दिल्ली को मिली है। इसके कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को 330 से 335 टन ऑक्सीजन ही दिल्ली पहुंची है। कोरोना की महामारी में दिल्ली को 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, उसके मुकाबले में 330 से 335 टन ऑक्सीजन ही पहुंच रही है। जगह-जगह से जो ऑक्सीजन आनी है, वह ऑक्सीजन दिल्ली के अंदर पहुंच नहीं रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली को मिली 1.34 करोड़ वैक्सीन खरीद की मंजूरी
Next: ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय उपयोग पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.