Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। रामनगर के पीरूमदारा में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पीरूमदारा चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रामनगर के ग्राम थारी निवासी बलविंदर सिंह (23) पुत्र स्व. खेम सिंह खेती किसानी के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करता था। रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने साथी के साथ बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी बीच, पीरूमदारा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथी बाइक सवार बच गया। आनन-फानन में घायल को काशीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार बलविंदर का एक छोटा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र दीक्षित ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि कार सवार फरार हो गये। वहीं दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोमवार सुबह कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुवा साहू चौराहे पर एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पैर में चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ पिछले 15-20 दिन से क्षेत्र में घूम रहा था और मानसिक विक्षिप्त लग रहा था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। कुंडा थाना प्रभारी विनोद फत्र्याल ने बताया कि संभवत: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

उधर, बाजपुर के गांव हजीरा में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव हजीरा निवासी गुरमीत सिंह (38) पुत्र करनैल सिंह पैदल ही किसी काम से गया था। वापस लौटते समय तेज गति से आ रही बाइक ने गुरमीत को टक्कर मार दी। हादसे में गुरमीत समेत बाइक सवार ग्राम नकदपुरी निवासी कमल व उसके साथ बाइक पर बैठी महिला व एक बच्ची भी घायल हो गई। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कमल व अन्य का इलाज किया गया। सूचना पर पहुंची बरहैनी चौकी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। गुरमीत अपने पीछे दो बेटी, एक बेटे तथा पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कमल गदरपुर स्थित अपने ससुराल किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सलाहकार बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग
Next: जलभराव की समस्या से नहीं मिल पाई निजात

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.