Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना अपडेट 25 अप्रैल: 4368 नए मामले, 44 मौत
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

कोरोना अपडेट 25 अप्रैल: 4368 नए मामले, 44 मौत

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर राज्य में 4368 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार को पार कर गया है। जबकि राज्य के अस्पतालों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 35 हजार 8सौ के पार पहुंच गया है। रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 1670 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार जिले में संक्रमितों की संख्या 1144 रही। कोराना संक्रमण से रविवार को 44 लोगों की जान चली गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 2146 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में 42, बागेश्वर में 46, चमोली में 43, चंपावत में 100,नैनीताल में 438,पौड़ी में 390,पिथौरागढ़ में 72,रुद्रप्रयाग में 64,टिहरी 110, यूएसनगर में 200 और उत्तरकाशी जिले में 49 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। चिंता की बात है कि प्रदेश में रिकवरी दर घटकर 72 फीसदी पहुंच गई है।

राज्य में 163 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या
राज्य में बढ़ते संक्रमण की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 163 हो गई। इसमें से 60 देहरादून, 10 हरिद्वार, 41 नैनीताल, चार पौड़ी, 16 उत्तरकाशी जबकि 15 कंटेनमेंट जोन यूएस नगर में बनाए गए हैं। रविवार को राज्य के सभी जिलों से मिलाकर कुल 33 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 38 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई। 30 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यूएस नगर में चार नए कोविड अस्पताल
सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए यूएस नगर में चार नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पीटल बनाए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ पकंज पांडेय की ओर से रविवार को इसके आदेश किए गए। एसएच उल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सितारगंज, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल काशीपुर, गहतोड़ी हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर और केवीआर हॉस्पीटल काशीपुर को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह में अब 50 लोगों की ही अनुमति
Next: देहरादून में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.