Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट 30 जून तक बढ़ी
  • देहरादून

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट 30 जून तक बढ़ी

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के हजारों पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट दे दी है। 30 जून 2021 तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की छूट प्रदान की गई है। वित्त विभाग के सचिव अमित नेगी ने यह आदेश किए हैं। पेंशनर्स को पेंशन प्राप्ति के लिए हर वित्तीय वर्ष में कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। इसी के आधार पर साल भर उनकी पेंशन का आहरण होता है। पिछले साल कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान बड़ी संख्या में पेशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए थे। इसे देखते हुए सरकार ने पेंशनर्स को कई बार इसकी छूट दी और फरवरी 2021 तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तय की गई थी। लेकिन मार्च के बाद से राज्य में फिर बिगड़े हालात और कोरोना की दूसरी लहर की वजह से अब इस छूट को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए पेंशनर्स को 30 जून तक जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करने की छूट रहेगी। उसके बाद संक्रमण की स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य में एक लाख के करीब पेंशनर्स हैं और सरकार के इस आदेश से अब जीवन प्रमाण पत्र जमा न होने की वजह से उनकी पेंशन नहीं रुकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इनामी बदमाश को पकड़ने गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके-47 लूटी
Next: देश में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के मामले

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.