Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण नियंत्रण से हो रहा बाहर
  • नैनीताल

लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण नियंत्रण से हो रहा बाहर

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली लहर के मुकाबले ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी बड़ी वजह कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। बीते दस दिनों में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े और संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग के आंकड़े इस की पुष्टि करते हैं। कंट्रोल रूम से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते दस दिन यानी (दस से 21 अप्रैल) के बीच जिले के नगरीय इलाकों में संक्रमितों के संपर्क में आए 4647 लोगों की ट्रेसिंग हुई। ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 2966 लोगों को ट्रेस किया गया है। दोनों को मिला दें तो कुल 7613 लोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। मगर इस अवधि में जिले में तीन हजार 355 नए मरीज पाए गए हैं। इस तरह एक कोरोना मरीज के पीछे केवल दो लोगों की ट्रेसिंग करना ही इस बार संक्रमण के बेकाबू होने का प्रमुख कारण नजर आ रहा है। बीते साल आई कोरोना की पहली लहर में एक कोरोना संक्रमित के पीछे छह से आठ लोगों की ट्रेसिंग हो रही थी। सभी की कोरोना जांच भी कराई जा रही थी। मगर इस बार कितने लोगों की जांच हुई, यह फिलहाल पता नहीं है।
डीएम ने तैनात किए नोडल अधिकारी: डीएम धीराज गब्र्याल ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की पूरी जिम्मेदारी-मॉनीटरिंग के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरूण टम्टा को नोडल अधिकारी नामित किया है। हर क्षेत्र में बीआरटी और क्यूआरटी टीमों को भी कोविड मरीजों की जांच से लेकर होम आइसोलेशन-क्वारंटाइन तक की जिम्मेदारी दी है। इस साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम और पालिका कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ही यह काम कर रही है।
ट्रेसिंग काफी गंभीरता से हो रही है। अब तक ओवरऑल हम करीब 72 हजार लोगों को ट्रेस कर चुके हैं। एक संक्रमित के पीछे करीब पांच लोगों को ट्रेस का औसत आ रहा है। मगर अप्रैल में मरीज ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लगातार जानकारियां अपडेट हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनबाड़ी, एलआईयू और नगर निकायों के कर्मी भी टीम बनाकर जुटे हैं। -डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप पर उमड़ी लोगों की भीड़
Next: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.