Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, हाथ फ्रैक्चर
  • नैनीताल

खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, हाथ फ्रैक्चर

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

नैनीताल। खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के झपटने से गिरी महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गांव में सुरक्षा के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज के अंतर्गत शुक्रवार को भगुवाबंगर निवासी पूर्व प्रधान धन सिंह हाल्सी के खेत में हेमा रावत अपनी दो पुत्रियों के साथ घास काट रही थी। खेत में आए गुलदार ने हेमा पर हमला बोल दिया। महिला की दोनों बेटियों ने चीख पुकार मचाई तो गुलदार उसे छोडक़र चला गया। हमले में महिला का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाए। जहां महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। सूचना पर रामनगर रेंजर शेखर तिवारी ने चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गुलदार के गांव में खतरे को देखते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। वहीं गुलदार को पकडऩे के मकसद से मौके पर पिंजरा भी लगा दिया गया है। गुलदार को लालच देने के लिए पिंजड़े में कुत्ता भी रखा गया है। गुलदार कुत्ते पर हमला करने के दौरान पिंजड़े में कैद होकर रह जाएगा। रेंजर तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों से भी सुरक्षा बरतने की अपील की जा रही है।
सप्ताह के भीतर गुलदार का दूसरा हमला
गुलदार एक सप्ताह पहले भी जस्सागांजा में एक महिला पर हमला कर चुका है। सप्ताह के भीतर गुलदार द्वारा दो महिलाओं पर हमला करने से गांव में दहशत बनी हुई है। गुलदार गांव में दो कुत्तों को भी निवाला बना चुका हे। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को पकडऩे की मांग की है। रेंजर ने बताया कि गुलदार को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने किया कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित
Next: अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.