Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दो-तीन दिनों के अंदर तैयार होंगे 6 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स
  • राष्ट्रीय

दो-तीन दिनों के अंदर तैयार होंगे 6 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

बोले दिल्ली सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फैले कोरोनावायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर रविवार दोपहर प्रदेश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो दिन रात मेहनत कर आम जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम कर रहे हैं. ताकि कोरोना से एक कदम आगे रह सकें. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर 6000 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स तैयार कर लिये जाएंगें.
केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को मेरी डॉ.हर्षवर्धन से बात हुई थी. मैंने उन्हें बताया कि हमें बेड और ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा जरूरत है. आज गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है. मैंने उन्हें भी बताया कि बेड की बहुत जरूरत है. दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड हैं, उसमें 1800 बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं
उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थिति में कम से कम 7,000 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जाएं और हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 24 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं. जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की अब तक की सर्वाधिक दैनिक संख्या है. इसके साथ ही 167 लोगों की बीमारी के कारण मौत हो गई है. दिल्ली में संक्रमण दर भी 24.56 प्रतिशत हो गई है. जिसका मतलब है कि हर चार में से एक व्यक्ति संक्रमित निकला रहा है.
अब तक दिल्ली में संक्रमण के 8,27,998 मरीज मिल चुके हैं. वहीं मरने वालों की संख्या 11,960 हो गई है. शहर में 69,799 एक्टिव केस हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति ‘काफी गंभीर एवं चिंताजनकÓ हो गई है और रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर तथा टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी हो गई है. उन्होंने कहा कि कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में 24 हजार नए मामले आए हैं. एक दिन के अंदर संक्रमितों की संख्या 19,500 से बढ़कर करीब 24 हजार हो गई है. इसलिए स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीबी पंत विवि में कोरोना विस्फोट, हॉस्टल कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना के चलते राहुल ने प. बंगाल में रद्द की सभी चुनावी रैलियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.