Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना के चलते राहुल ने प. बंगाल में रद्द की सभी चुनावी रैलियां
  • राष्ट्रीय

कोरोना के चलते राहुल ने प. बंगाल में रद्द की सभी चुनावी रैलियां

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

अन्य नेताओं को भी दी सलाह

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी हैं जिसकी उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। साथ ही बाकी नेताओं को भी अपनी बड़ी सार्वजनिक रैलियां रद्द करने की सलाह दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं। बीते दिन यहां पांचवें चरण की वोटिंग करवाई गई है और अभी तीन चरणों का चुनाव कराया जाना बाकी है। कुल मिलाकर बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है और दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोविड की स्थिति को देखते हुए, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक नेताओं को सलाह दूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के आयोजन के परिणामों पर गहराई से विचार करें।’
पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 7,713 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,51,508 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। राज्य में 34 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,540 हो गई। कोलकाता शहर में 1,998 नए मामले आए और 10 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटों में राज्य में बीमारी से 3,426 मरीज ठीक हुए। शुक्रवार से कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 45,330 सैंपलों की जांच की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो-तीन दिनों के अंदर तैयार होंगे 6 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स
Next: रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, धोनी को छोड़ा पीछे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.