Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीबी पंत विवि में कोरोना विस्फोट, हॉस्टल कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव
  • ऊधम सिंह नगर

जीबी पंत विवि में कोरोना विस्फोट, हॉस्टल कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में छात्रावास कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन सभी छात्रों को 14 दिन के लिये संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, विवि के सभी छात्रावासों से छात्रों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद होम आइसोलेशन पर घर भेज दिया गया। इससे एक दिन पहले ही विवि प्रबंधन ने 30 अप्रैल तक कक्षाएं, हॉस्टल बंद रखने का फैसला किया था। पंत विवि में बीते दिनों पांच कर्मचारी और छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 अप्रैल को चार छात्रावासों के 300 छात्रों-कर्मचारियों के सैंपल लिये थे।
शनिवार को चिकित्सकों से सलाह के बाद विवि प्रबंधन ने विवि में कक्षाओं का संचालन 30 अप्रैल तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया था। विवि के सभी 22 हॉस्टलों के छात्रों को घर लौटने के निर्देश दे दिये गये थे। प्रबंधन की नजर सैंपल रिपोर्ट पर भी थी। रविवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गयी, इसमें विश्वेश्वरैया छात्रावास के एक कर्मचारी और 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी। इससे विवि में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित हो गये हैं।
इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम विवि पहुंची। संक्रमित छात्रों को विवि के अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस में संस्थागत आइसोलेशन पर रखा गया है। उधर, रविवार से ही छात्रावासों से छात्र भी घरों के लिये निकलने लगे। इस पर टीम ने सभी छात्रों के रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये और उन्हें होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत के साथ घर भेजा गया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार, एसओ मदन मोहन जोशी, अधीक्षक किच्छा डॉ. एचसी त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन केपी श्रीवास्तव और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे
Next: दो-तीन दिनों के अंदर तैयार होंगे 6 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन बेड्स

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.