Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड कोविड-19 अपडेट: 2757 नए मामले, 37 की मौत
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड कोविड-19 अपडेट: 2757 नए मामले, 37 की मौत

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
Corona

देहरादून। 17 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 2757 नए संक्रमित मिले। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना ने जमकर कहर मचाया। हर दिन नए संक्रमितों के आंकड़े का रिकॉर्ड तो टूट रहा था, अब मौत के आंकड़े का रिकार्ड भी टूट गया है। 17 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 2757 नए संक्रमित मिले। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई। शुक्रवार 16 अप्रैल को प्रदेश में एक दिन में 2402 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, 17 मौत हुई थी। शनिवार को 802 लोग स्वस्थ हुए और वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस बढक़र 15386 हो गए हैं।
प्रदेश में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 121403 हो गई है। इनमें 101659 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 1856 की मौत हो चुकी है। शनिवार को सर्वाधिक 1179, हरिद्वार में 617, उधमसिंह नगर में 265, नैनीताल में 248, पौड़ी गढ़वाल में 155 नए संक्रमित मिले। टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 606 केंद्र में 40309 लोगों को टीके लगाए गए।

देहरादून में सप्ताह में दो दिन, दूसरे जिलों में एक दिन कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में शनिवार और रविवार के दिन कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, अन्य जिलों में रविवार के दिन कोविड कर्फ्यू होगा। ये आदेश 18 अप्रैल से लागू हो रहे हैं और 30 अप्रैल तक के लिए हैं। यही नहीं, ज्यादातर परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई के आदेश हो चुके हैं। नाइट कर्फ्यू के समय में फिर बदलाव किया गया है। अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे नाइट कर्फ्यू होगा। पहले इसमें ढील दी गई थी और इसे रात साढ़े दस बजे से किया गया था।

80 स्थानों पर लगाया गया है लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कंटेंनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश के ऐसे कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक तरह से पूरा एरिया लॉकडाउन है। यहां आवश्यक वस्तु के लिए परिवार के एक सदस्य को ही मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है।

 
शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाव डूबने से 41 लोगों की मौत
Next: शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.