Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविड-19 संक्रमण रोकथाम को लेकर किया विचार विमर्श
  • देहरादून

कोविड-19 संक्रमण रोकथाम को लेकर किया विचार विमर्श

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के निर्देश

देहरादून। कोविड-19 संक्रमण रोकथाम को लेकर आज यहां जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि पेड कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे तथा रायपुर स्टेडियम में ही 500 और बेड बढाए जाएंगे साथ ही सभी कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढाए जाने को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2021 की ड्यूटी से वापस आने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिसकर्मियों ,पीआरडी जवानों तथा होमगार्ड के जवानों की टेस्टिंग/सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 सेंटरों में आवश्यक उपकरण दवाओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, भारत सरकार तथा आईसीएमआर की सामान्य एडवाइजरी का पूर्ण रूप से परिपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद की सीमा आशा रोड़ी, कुल्हाल एवं रायवाला में प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की रेंडमली चेकिंग करने तथा उनकी यात्रा इतिहास के साथ ही डाटा एंट्री कराना भी सुनिश्चित किया जाए। एम्स ऋषिकेश के डॉ. मधुर उनियाल एवं डॉ शेखर ने बताया कि कोविड संक्रमित व्यक्तियों की सभी प्रकार की चिकित्सकीय व्यवस्थाएं एम्स ऋषिकेश के द्वारा की जाएंगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रकाश चंद्र, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल गिरीश गुणवंत, नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश चौहान, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में पहली वर्चुअल रैली 18 अप्रैल को
Next: सभी को कोविड टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए: सतपाल महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.