Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी
  • देहरादून

उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी

RNS INDIA NEWS 15/04/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बाद अब जल्द ही पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर सूची बननी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सरकार ने बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसके बाद से ही आइपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी होने की संभावना थी। इस बीच कुंभ मेले की अधिसूचना जारी हो गई और और सल्ट में विधानसभा उपचुनाव का समय नजदीक आ गया। इसे देखते हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को टाल दिया गया। दरअसल, कुंभ में बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों की सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है, जो इस समय व्यवस्था को संभाल रहे हैं। ऐसे में इनके तबादले करने संभव नहीं थे। अब कुंभ के प्रमुख स्नान संपन्न हो चुके हैं। अब केवल एक पर्व स्नान और एक शाही स्नान शेष है। कुंभ की अवधि भी 30 अप्रैल तक ही है। इसके अलावा 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा का उपचुनाव भी निबट जाएगा। ऐसे में सरकार इन तबादलों को अंतिम रूप दे सकती है। दरअसल, इस समय कई पीसीएस अधिकारियों की उच्च ग्रेड पे पर पदोन्नति होनी है। इसके अलावा कई अधिकारी सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। इतना ही नहीं, अब नेतृत्व परिवर्तन के बाद नई सरकार अपने हिसाब से योजनाओं को गति देने की तैयारी कर रही है। अगले साल चुनाव होने हैं इसे देखते हुए सरकार अब विकास योजनाओं में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है। सूत्रों की मानें तो शासन स्तर पर तबादलों के लिए अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है, जिसे तैयार करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमोदन लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस माह अंत अथवा मई के प्रथम सप्ताह में तबादलों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र की जेलों में भी कोरोना का कहर, 284 कैदी और जेल कर्मचारी संक्रमित
Next: राशिफल 16 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.