Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पड़ोसी की छेड़छाड़ से परेशान महिला ने गटका जहर, मौत
  • हरिद्वार

पड़ोसी की छेड़छाड़ से परेशान महिला ने गटका जहर, मौत

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
default featured image

रुडकी। एक साल से पड़ोसी की छेड़छाड़ से परेशान दाबकी गांव की महिला ने जहर गटक लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दाबकी गांव के अमित पुत्र बीरम सिंह की शादी करीब दस साल पहले चरथावल (मुजफ्फरनगर) के कसौली गांव की कुसुम से हुई थी। पत्नी से अमित के तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि अमित के पड़ोस में रहने वाला प्रीतम लगभग एक-डेढ़ साल पहले से कुसुम को परेशान कर रहा था। पिछले साल भी अमित की गैरमौजूदगी में उसने घर में घुसकर कुसुम से छेड़छाड़ की थी। पर बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला गांव में ही निपटा दिया था। बावजूद प्रीतम लगातार हरकतें कर रहा था। इसी 8 अप्रैल को भी उसने अमित के घर में घुसकर कुसुम से छेड़छाड़ की थी। उसकी हरकतों से परेशान कुसुम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सोमवार शाम को अमित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी प्रीतम पुत्र महेंद, निवासी दाबकी के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Next: ऐतिहासिक स्याल्दे-बिखौती मेले का आगाज आज, मेलार्थियों का पुष्पवर्षा से होगा जोरदार स्वागत

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.