Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बदरीनाथ हाईवे बंद होने से बढ़ी देवप्रयाग के लोगों की परेशानियां
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

बदरीनाथ हाईवे बंद होने से बढ़ी देवप्रयाग के लोगों की परेशानियां

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
rns featured image new

नई टिहरी। गढ़वाल क्षेत्र की जीवन रेखा कहे जाने वाले ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के तोताघाटी में अवरुद्ध होने से एक ओर जहां पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है, वहीं तीर्थनगरी देवप्रयाग जैसे स्थान सुनसान पड़ गए हैं। देवप्रयाग में किसी बस सेवा के नहीं पहुंचने से यहां से आवागमन काफी मुश्किल बना हुआ है। ऋषिकेश जाने के लिए 50 किमी के अधिक सफऱ के साथ ही चार गुना किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। यही नहीं दुर्घटना या बीमारी की स्थिति मे पीडि़तों की जान भी दांव पर लग रही है। ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत तोताघाटी में कटिंग के लिए दूसरी बार शटडाउन लिया गया है। यह संयोग ही था कि एनएच की ओर से 22 मार्च को जब तोताघाटी में कटिंग के लिए पहली बार दस दिनों का शटडाउन लिया गया था तब पूरे देश ही कोरोना के चलते लॉकडाउन चला गया था। तब से लेकर आज तक देवप्रयाग से अन्य स्थानों के लिए यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हो पायी है। तीर्थनगरी से श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी, ऋषिकेश आदि के लिए आवागमन खासा मुश्किल बन गया है। उधर तोताघाटी में शेष रहे कटिंग के काम के लिए एनएच प्रशासन ने दोबारा 12 जुलाई से 45 दिनों का शटडाउन लिया है। जिसमें छोटे वाहनो को तोताघाटी से दिन में आवाजाही की मंजूरी दी गयी थी। मगर 18 जुलाई तडक़े तोताघाटी में राजमार्ग का करीब 60 मीटर हिस्सा भारी चट्टानों से ढह गया। 25 जुलाई को मरम्मत के बाद राजमार्ग किसी तरह खोला गया मगर कुछ घण्टे बाद ही भारी मलबा आने से यह फिर से बन्द हो गया। बारिश व भूस्खलन से यहां लगातार चट्टानी मलबा आने का सिलसिला जारी रहने से किसी भी वाहन का निकलना फिलहाल सम्भव नहीं है। वाहनों की आवाजाही बन्द होने से देवप्रयाग व उसके निकटवर्ती क्षेत्र की जनता की मुश्किल काफी बढ़ गयी है। ऋषिकेश से डायवर्ट यातायात टिहरी, मलेथा होकर श्रीनगर रुद्रप्रयाग आदि को निकल रहा है। ऐसे मे छोटे वाहनों के सहारे खाडी से गजा-चाका होकर किसी तरह देवप्रयाग तक पहुंचा जा रहा है। इसमें 50कि मी का ज्यादा सफऱ व अधिक किराया देने की मजबूरी बन गयी है। तोताघाटी से सटे भरपुर पट्टी की जनता को देवप्रयाग आने के बाद करीब 25 किमी का अतिरिक्त सफऱ करना पड़ रहा है। जबकि यहां से ऋषिकेश महज 50 किमी दूर है। मार्च माह से अब अनलॉक होने की स्थिति में यात्रा चलने की आस लिए देवप्रयाग के व्यापारी राजमार्ग ठप्प होने से काफी निराश हैं। ऑल वेदर रोड टीम लीडर जयेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि तोताघाटी में निर्धारित समय में कटिंग का काम पूरा करना चुनौती भरा बन चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र बनेगा उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में
Next: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.