Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अथरबाड़ी के जंगल में लगी आग, अग्निशमन और वन विभाग के सहयोग से पाया काबू
  • अल्मोड़ा

अथरबाड़ी के जंगल में लगी आग, अग्निशमन और वन विभाग के सहयोग से पाया काबू

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
PhotoCollage_1618152447566_compress73.jpg

जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का रहा सहयोग

अल्मोड़ा। गर्मी का मौसम आते ही राज्य में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगती हैं। आज नगर से सटे अथरबाड़ी ग्रामसभा के जंगल में शाम के समय आग लग गयी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित करने पर लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू और अथरबाड़ी ग्राम प्रधान मनोज जोशी आग लगने के स्थान पर पहुंचे तथा स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन तथा वन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन दस्ता तथा वन विभाग की टीम समय से स्थल पर पहुंचे तथा बामशक्कत आग पर काबू पाया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया। जहाँ पर आग लगी थी उससे ऊपर की तरफ को रिहायशी इलाका है तथा यदि समय रहते आग बुझाई नहीं जाती तो अनहोनी की संभावना थी। समय पर आग बुझाने से पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर, अथरबाड़ी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग करने पर सभासद अमित साह मोनू, ग्राम प्रधान मनोज जोशी, वीरेंद्र जीना का धन्यवाद दिया तथा समय से आने पर अग्निशमन टीम एवं वन विभाग की टीम को भी धन्यवाद दिया। अग्निशमन टीम में लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा, लीडिंग फायरमैन हरीश राम, मुकेश सिंह, प्रकाश पांडे तथा वन विभाग की टीम में किरन तिवारी, नीरज, गौरव, मनीष, चन्दन शामिल रहे।

 

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट 11 अप्रैल: 1333 संक्रमण के नए मामले
Next: पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं: पेयजल मंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.