Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान से अब तक 167 लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान से अब तक 167 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

जकार्ता। कोरोना महामारी से दुनिया अभी संभल भी नहीं पायी है कि चक्रवाती तूफान के कहर ने एक अलग मुसीबत खड़ी कर दी है। इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में चक्रवाती तूफान सेरोजा से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है और अभी भी 45 लोग लापता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी के प्रमुख डोनी मोनाडरे ने कहा, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 165 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य पश्चिम नुसा तेंगारा के हैं।
मोनाडरे ने शुक्रवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, इसके अलावा 45 लोग अभी भी लापता है, आठ गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 148 को थोड़ी-बहुत चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 17,834 लोग विस्थापित हुए हैं, 160 सार्वजनिक सुविधाएं प्रभावित हुई हैं और तीन गांव अभी भी डूबा हुआ है।
प्रकृति के इस कहर से पूर्वी नुसा तेंगारा में 2,786 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, 213 घरों को इससे कम नुकसान पहुंचा है और 6,185 घरों को हल्का नुकसान पहुंचा है, जबकि पश्चिम नुसा तेंगारा में 380 घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, 2,176 घरों कम नुकसान हुआ और 2,777 हल्के क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मोनाडरे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों में आर्थोपेडिस्ट और एनेस्थेटिस्ट सहित कई चिकित्सा कर्मियों को भेजा है। साल 2008 से इंडोनेशिया में सेरोजा 10वां चक्रवात तूफान है, लेकिन इस बार भूस्खलन के कारण इसका सबसे बुरा असर देखने को मिला है। फिलहाल चक्रवात तूफान सेरोजा इंडोनेशिया से भले ही दूर चला गया है, लेकिन इसका असर अगले कुछ दिनों तक देश के दक्षिणी भाग में कई प्रांतों में महसूस किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप
Next: भूमिगत स्रोत सूखने से कई इलाकों में पानी का संकट

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.