Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भूमिगत स्रोत सूखने से कई इलाकों में पानी का संकट
  • देहरादून

भूमिगत स्रोत सूखने से कई इलाकों में पानी का संकट

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। गर्मी में पानी के भूमिगत स्रोत सूखने लगे हैं। इससे कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। रानीपोखरी के तीन गांवों की छह हजार की आबादी प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर है। स्रोत सूखने के बाद ग्रामीण टैंकर से पानी की सप्लाई की मांग कर रहे हैं। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जल स्रोत सूखने लगे हैं। रानीपोखरी के तीन गांव कुडिय़ाल, थानो, कंडोगल के ग्रामीण भूमिगत जल स्रोत पर ही निर्भर हैं। यहां करीब छह हजार की आबादी को प्राकृतिक जल स्रोत से जुड़ी पेयजल लाइन के जरिए ही पानी मिलता है। लेकिन यहां स्रोत सूखने से पानी का संकट गहराने लगा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू खत्री ने बताया कि काफी समय से पानी की दिक्कत है। इस कारण लोगों को खुद के खर्चे पर टैंकर मंगवाकर पानी की जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कृषाली ने कहा ने विभाग पेयजल किल्लत को लेकर गंभीर नहीं है। आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं खोज पाया है। इस कारण गर्मियों के दिनों में लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रमेश हटवाल, नीरज रावत, महिपाल कृषाली, नीता खत्री, सुनीता कृषाली, अमर सिंह खत्री, ललित बिष्ट, अजय बहुगुणा आदि ग्रामीणों ने जल संस्थान से क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान निकालने और तब तक टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। जल संस्थान के जेई विनोद असवाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण विषम परिस्थितियां पैदा हो जाती है। जल्द ही जल संस्थान क्षेत्र में पेयजल समस्या का हल निकालेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान से अब तक 167 लोगों की मौत
Next: बधाई अल्मोड़ा: डॉo प्रभाकर जोशी को मिला इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.