Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मरने के बाद रेप पीड़िता को मिला न्याय
  • राष्ट्रीय

मरने के बाद रेप पीड़िता को मिला न्याय

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल सश्रम कारावास की सज़ा

पटना, (आरएनएस)। बिहार में नाबालिग से रेप के दोषी एक शख्स को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही उस पर10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. पटना के सिविल कोर्ट की स्पेशल कोर्ट ने पोस्को एक्ट के तहत यह सजा सुनाई है. वहीं पीड़िता के पिता को 10 लाख का जुर्माना देने का भी निर्देश कोर्ट की तरफ से डिस्ट्रिक लीगल सर्विसेज अथोरिटी को दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी साल 2014 में 14 साल की नाबालिग से मिला था. उस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया. गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया. वहीं आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. 4 नवंबर 2015 में फुलवारी थाने में पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. कोर्ट से न्याय मिलने से पहले ही पीडि़ता की 21 मार्च 2021 को एक सडक़ हादसे में मौत हो गई. वहीं लडक़ी के परिवार ने इस हादसे की हाईलेवल जांच की मांग की थी. वहीं पुलिस ने ट्रैफिक थाने में भी इस हादसे को लेकर केस दर्ज कराया था. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लडक़ी की मौत महज एक हादसा थी या कोई साजिश.
आरोपी को मिली 10 साल जेल की सजा
इसी बीच पीड़िता को रेप के मामले में न्याय मिल गया है. रेप के आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सश्रम जेल की सजा सुनाई है. वहीं उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वहीं पीड़िता के पिता को 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का भी निर्देश कोर्ट की तरफ से दिया गया है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
Next: अवैध रूप से रेमडेसिविर की दवा बेचता पकड़ा, 12 शीशियां बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.