Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना का कहर
  • देहरादून

प्रदेश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना का कहर

RNS INDIA NEWS 08/04/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तराखंड के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से फैलती जा रही है और केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, दून स्कूल तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूडक़ी में पिछले तीन दिनों दिनों में कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आ चुके हैं। कोविड नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूडक़ी में 29, वन अकादमी में 14 तथा दून स्कूल में कोविड का एक मामला सामने आया है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में एक दिन पहले मंगलवार को सात छात्रों सहित कुल 12 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि उनत्तीस नए मामलों के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूडक़ी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 89 हो गई है । नियंत्रण कक्ष अधिकारियों ने बताया कि परिसर की तीन इमारतों—काटले भवन, सरोजिनी भवन और कस्तूरबा छात्रावास को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में कोविड पीडि़त छात्रों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में ही बने वेलनेस सेंटर में रखा गया है । दून स्कूल की विकास एवं एल्युमिनाई रिलेशन अधिकारी कृतिका जुगरान ने बताया कि स्कूल प्रशासन हाई अलर्ट पर है और हरेक से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि संक्रमित छात्रों और शिक्षकों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की आरटी—पीसीआर जांच कराई जा रही है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में अब तक 1500 से ज्यादा आरटी—पीसीआर जांच हो चुकी हैं।

CASFS में 14 ट्रेनी IFS अफसरों को हुआ कोरोना: वन अनुसंधान संस्थान के परिसर में स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी ने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर फिलहाल अकादमी को बंद कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों से खुद को सबसे पृथक करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के संपर्क में आए लगभग 100 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया चूंकि केंद्रीय अकादमी भारतीय वन अनुसंधान के परिसर में स्थित है इसलिए वहां भी बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर अगले 10 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल उत्तराखंड का पहला कोविड मामला भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में ही सामने आया था।
उत्तराखंड में बुधवार को 1109 कोविड मामले सामने आये, जो इस वर्ष एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं । इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को 1192 मामले दर्ज किए गए थे । महामारी की दूसरी लहर से देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं जहां बुधवार को क्रमश: 509, 308 और 113 मामले दर्ज किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 लाख की स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार
Next: विधायक धामी ने की सीएम से वन विभाग घोटाले की जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.