Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नौकोड़ी में संग्रहालय बनाने की मांग मुखर
  • बागेश्वर

नौकोड़ी में संग्रहालय बनाने की मांग मुखर

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। नौकोड़ी, हरसिग्याबगड़ (हयटगास) में खोदाई के दौरान मिली प्राचीन सामग्री को रखने के लिए गांव में ही संग्रहालय बनाने की मांग मुखर हो गई है। क्षेत्र के युवाओं ने प्राचीन अवशेष सामग्री मिलने के छह दिन के बाद भी पुरातत्व विभाग की सुध नहीं लेने पर सवाल भी उठाए हैं। क्षेत्र के शोध छात्र इतिहास विभाग कमल सिंह कोरंगा के नेतृत्व में युवाओं ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लगभग एक सप्ताह पूर्व हयटगास नामक स्थान पर टंकी का निर्माण किया जा रहा था। वहां खोदाई के दौरान प्राचीन अवशेष, सामग्री आदि निकली। जिसमें दरांती, घड़ा, चाकू आदि अन्य बर्तन शामिल हैं। जिसे ग्रामीणों ने अभी तक संभालकर रखा है। उन्होंने कहा कि गत एक अप्रैल को बर्तन खोदाई में मिलने की सूचना दी गई, लेकिन अभी तक पुरातत्व विभाग वहां नहीं पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि पूर्वी रामगंगा और सरयू नदी के मध्य का भू-भाग दानपुर के अंतर्गत आता है। प्राचीन कालीन ऋषि-मुनियों की तपोभूमि के साथ ही ऐतिहासिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां शोध कार्य नहीं हो रहे हैं। प्राचीन अवशेष मिलने से शोध कार्यों में और गुणवत्ता ऐतिहासिक प्रमाण इस क्षेत्र के इतिहास को जानना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बिना पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संभव नहीं है। इस दौरान शोध छात्र दिनेश कुमार, चंचल सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह, शंकर सिंह, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, गोविद सिंह, दिनेश सिंह, जगत कोरंगा, रूप सिंह, राम सिंह, दीवान सिंह, ललिता देवी आदि मौजूद थे।
बहरहाल बर्तन और औजार निकलने से नौकोड़ी के हयटगास तोक में प्राचीन समय से ही बसासत हो सकती है। जिला प्रशासन की तरफ से अभी कोई सूचना नहीं मिली है। पुरातत्व विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है। शीघ्र टीम हयटगास जाएगी और वहां मिले प्राचीन बर्तनों को बागनाथ मंदिर में बनाए जा रहे संग्रहालय में रखा जाएगा। -चंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काफलीगैर क्षेत्र के 25 गांवों की बिजली गुल
Next: उपनल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.