Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: निजी स्कूलों को ये सरकारी लीडर स्कूल देंगे टक्कर
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड: निजी स्कूलों को ये सरकारी लीडर स्कूल देंगे टक्कर

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
rns featured image new

देहरादून। यदि आने वाले दिनों सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों को ये सरकारी लीडर स्कूल  टक्कर देंगे। इसके लिए पूरी कार्य योजना बना ली गयी है और शीघ्र ही इसको अमली जामा पहनाया जाएगा।
प्रदेश में 380 लीडर्स स्कूलों को विकसित करने में शिक्षकों की अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के माध्यम से राज्य के 380 स्कूलों में हर ब्लाक में माध्यमिक और प्राथमिक स्तर के स्कूलों को चुना जा रहा है। माध्यमिक स्तर पर 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को इसके लिए चयनित किया जा चुका है। 190 प्राथमिक स्कूलों का चयन किया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम निजी स्कूलों को ये सरकारी लीडर स्कूल टक्कर देंगे। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन से पांचवीं तक छोटे बच्चों में सीखने और जानने की प्रवृत्ति में सुधार लाया जाएगा। नवीं व 10वीं कक्षा में छात्र-छात्राओं के ड्रापआउट कम करने पर विशेष जोर रहेगा।
लीडर स्कूलों में ऑनलाइन और वर्चुअल तरीके से पढ़ाई की सुविधा यानी स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सभी चयनित लीडर स्कूलों में एडीबी की मदद से जरूरी ढांचागत सुविधाओं की पूर्ति की जाएगी। लैबोरेट्री, लाइब्रेरी, टायलेट, कंप्यूटर की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शैक्षिक गुणवत्ता के लिए लॄनग इनहेंसमेट, टीचर्स ट्रेनिंग, डिजिटल लिट्रेसी, इफेक्टिव कम्युनिकेशन पर खास फोकस रहेगा। शिक्षा सचिव ने बताया कि प्रत्येक लीडर स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें पढ़ाई के साथ ही बच्चों के बहुआयामी विकास पर भी ध्यान देना होगा। हर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए माडयूल तैयार किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार तो पस्त हुआ शेयर बाजार, रुपया भी हुआ कमजोर जाने आज का भाव
Next: महिला स्वास्थ्य पर आधारित आशीष की डॉक्यूमेंट्री का 15 अप्रैल को अनावरण करेंगे कुलपति

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.