Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संतों ने खेली फूलों की होली
  • हरिद्वार

संतों ने खेली फूलों की होली

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली पर्व : स्वामी विशोकानन्द भारती

हरिद्वार। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज एवं अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वात्मानन्द सरस्वती महाराज के सानिध्य में महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती एवं महामण्डलेश्वर स्वामी यमुनापुरी द्वारा कनखल स्थित महामृत्युन्जय मठ में भव्य संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संत महापुरूषों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली। सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर्वो का गुलदस्ता है। प्रत्येक पर्व समाज को एक संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली एकता व भाईचारे को बढ़ाने वाला पर्व है। सभी को मिलजुल कर होली मनाने के साथ गरीब जरूरतमंदों का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए। अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वात्मानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि होली पर्व ईष्र्या, नफरत, द्वेष एव अहंकार की पराजय का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी को सदाचार, भाईचारे व सकारात्मकता जैसे गुणों को जीवन में अपनाकर एक आदर्श व सभ्य समाज के निर्माण का प्रण लेना चाहिए। यही होली पर्व की सार्थकता है। म.म.स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती व म.म.स्वामी यमुनापुरी महाराज ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर त्यौहार का अपना एक रंग होता है, जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं। होली को रंगों के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इसमें एक और रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर पारंपरिक भारतीय तरीके से होली मनाएं। इस अवसर पर म.म.स्वामी अर्जुनपुरी महाराज, म.म.स्वामी प्रेमानंद महाराज, म.म.आनन्द चैतन्य सरस्वती महाराज, म.म.स्वामी प्रखर महाराज, म.म.स्वामी कमलपुरी, म.म.स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, म.म.स्वामी आत्मानंद, म.म.राधिका, म.म.अभयानंद, म.म.अक्षरानंद, म.म.स्वामी सुरेशानंद स्वामी ऋषिश्वरानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी शरदपुरी सहित कई संत महापुरूष मौजूद रहे। महामण्लेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएफएफपी ने डिस्पैच की रोटर फोर्जिंग
Next: सभी अखाड़ों को समान रूप से भूमि आवंटन करे मेला प्रशासन: महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.