Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पहली बार महाकुंभ लाई जाएगी गंगोत्री की पवित्र छड़ी, शंकराचार्य की पेशवाई में किया जाएगा शामिल
  • हरिद्वार

पहली बार महाकुंभ लाई जाएगी गंगोत्री की पवित्र छड़ी, शंकराचार्य की पेशवाई में किया जाएगा शामिल

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुंभ के इतिहास में पहली बार गंगोत्री धाम की पवित्र छड़ी को महाकुंभ के दौरान हरिद्वार लाया जाएगा। यह छड़ी हरिद्वार में 8 अप्रैल को होने वाले ज्योतिष पीठ एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पेशवाई का हिस्सा होगी। छड़ी के साथ-साथ चार धाम- बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। शंकराचार्य की पेशवाई में हजारों लोग शामिल होंगे। महंत प्रेमानंद गिरी ने कहा, ‘शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पेशवाई को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित हैं और इस कार्यक्रम का सबको बेसब्री से इंतजार है। और अब जब मां गंगा की छड़ी भी इस उत्सव का हिस्सा बनने जा रही है, ऐसे में श्रद्धालु इस पल को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।’ गंगोत्री मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि सात अप्रैल को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में मां गंगा की छड़ी यात्रा भूपतवाला पहुंचेगी। शाम तक यह हरिद्वार पहुंच जाएगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘पेशवई और कुंभ का कार्यक्रम पिछले कुंभ की तरह भव्य होगा। कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरा पालन किया जाएगा।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूना अखाड़े में एक हजार नागा सन्यासी होंगे दीक्षित
Next: शटरिंग गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.