Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • कैबिनेट मंत्री भगत और क्षेत्रीय विधायक गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ
  • चम्पावत

कैबिनेट मंत्री भगत और क्षेत्रीय विधायक गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
02 (29)

चम्पावत। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मंगलवार को ठुलीगाड़ में शुभारंभ हो गया है। फिलहाल एक माह तक प्रस्तावित मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडे ने गत वर्षों की तरह पूजा कराई। पहले दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। कोरोना को देखते हुए इस बार भी मेले की अवधि को तीन माह के स्थान पर एक माह किया गया है। साथ ही दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। मंगलवार को शुभारंभ पर डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। शुभारंभ के बाद कबीना मंत्री भगत और विधायक गहतोड़ी ने मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम की पूरे देश में मान्यता है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मेले को विधिवत रूप से चलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। लगातार दूसरे वर्ष मेले पर कोरोना का साया लगा है। इससे मेले की अवधि को कम किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के फर्श पर रंग बिखरा देख बिल्डर ने की फायरिंग, चार साल की मासूम घायल
Next: होली पर्व के दौरान महिला ने जहरीला पदार्थ गटका

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.