Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बधाई उत्तराखंड: चौखुटिया के लक्ष्य बने दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर
  • अल्मोड़ा

बधाई उत्तराखंड: चौखुटिया के लक्ष्य बने दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर

RNS INDIA NEWS 29/03/2021
IMG-20210329-WA0005.jpg

अल्मोड़ा, चौखुटिया: एक बार फिर से देवभूमि के लाल ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया तहसील के ग्राम खनुली निवासी लक्ष्य पांडे पीसीएस पासिंग आउट परेड में बेस्ट कैडेट चुने गए हैं, इतना ही नहीं लक्ष्य पांडे दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। लक्ष्य की इस उपलब्धि से चौखुटिया समेत पूरा जिला गौरवान्वित तो हुआ है, साथ ही लक्ष्य ने यह साबित कर दिखाया है कि पहाड़ में प्रतिभा की कमी नहीं है। लक्ष्य की इस उपलब्धि की भनक लगते ही उनके गांव में खुशी का माहौल है।
मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया ब्लॉक के गांव खनुली (पन्याली) निवासी लक्ष्य पांडे के पिता प्रकाश चंद्र पांडे और माता भगवती पांडे हैं। लक्ष्य के दादा स्व. माधवानंद पांडे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। लक्ष्य को पासिंग आउट परेड में बैस्ट कैडेट साबित हुए। फलस्वरूप उन्हें बेस्ट कैडेट आउट डोर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने इस सम्मान से सम्मानित किया।
लक्ष्य की इस उपलब्धि और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनने से उनके घर में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधा पाण्डेय, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं जगदीश पाण्डेय, प्रधान मासी दीपा मासीवाल समेत तमाम लोगों ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गीता कुटीर आश्रम में रहने वाले 32 लोग कोरोना पॉजिटिव
Next: पुरानी गाड़ी चलाने पर जेब करनी होगी ढीली, अब ये बड़ा टैक्स लगाने की तैयारी में सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.