Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गीता कुटीर आश्रम में रहने वाले 32 लोग कोरोना पॉजिटिव
  • देहरादून

गीता कुटीर आश्रम में रहने वाले 32 लोग कोरोना पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 29/03/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में होली से एक दिन पहले कोरोना बम फूटा। यहां गीता कुटीर आश्रम में रहने वाले 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रशासन ने बांस बल्लियों की बैरिकेटिंग लगाकर आश्रम और उसके संस्कृत विद्यालय को सील कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर गुजरात से आए कुछ यात्री गीता कुटीर आश्रम में आकर रुके थे। 25 मार्च वापस लौटने पर सभी ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट कराया। गुजरात पहुंचने पर दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर आश्रम में हडक़ंप मच गया। आशंका के चलते 27 मार्च को आश्रम में रहने वाले और आश्रम के संस्कृत स्कूल में पढऩे वाले छात्रों की कोरोना जांच प्राइवेट लैब में कराई गई। 40 में 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। संक्रमितों में संस्कृत छात्र, दो महिलाएं, एक पुजारी भी शामिल है। हरिपुरकला में कोरोना का बम फूटने की सूचना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मौका मुआयना किया। उपराजस्व निरीक्षक रिजवान अहमद, नीरजकांत ने पुलिस के सहयोग से 28 मार्च को गीता कुटीर आश्रम और संस्कृत विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया। एसडीएम वरूण कुमार चौधरी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन 14 दिन का रहेगा। आश्रम में रहने वाले लोगों के बाहर निकलने और बाहरी लोगों के आश्रम में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेंपो और लॉरी में हुई टक्कर से 8 की मौत
Next: बधाई उत्तराखंड: चौखुटिया के लक्ष्य बने दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.