Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एक साथ 31 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद व्यापारियों में हडक़ंप
  • बागेश्वर

एक साथ 31 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद व्यापारियों में हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ में एक साथ 31 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद व्यापारियों में हडक़ंप मच गया है। व्यापार मंडल ने बैठक कर सोमवार और मंगलवार को दो दिन बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। जरूरी सामग्री की दुकानों को सुबह सात से 11 बजे तक खोलने का भी निर्णय लिया गया। रक्षाबंधन के चलते रविवार को दो बजे तक दुकानें खोली गईं। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने एक साथ 31 कोरोना संक्रमित पाए जाने पर चिंता जताई है। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी रोजाना नये-नये लोगों के संपर्क में आते हैं। उनकी जांच तक नहीं हो रही है। बैठक में तय किया गया कि कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाजार दो दिन पूरी तरह बंद रखी जाएगी। व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि स्थिति को देखते हुए इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। सब्जी, दूध आदि की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस आशय का एक ज्ञापन एसडीएम और थानाध्यक्ष को भी सौंपा है। बैठक में संरक्षक कैलाश चंद्र जोशी, त्रिलोक सिंह भाकुनी, भाष्कर पांडेय, लक्ष्मी दत्त पांडे, हीरा मिश्रा, दीवान सिंह नेगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की
Next: प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.