Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार दिल्ली का युवक
  • अल्मोड़ा

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार दिल्ली का युवक

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-सेराघाट मोटर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम 4.30 बजे के करीब हुआ। जमराड़ी बैंड के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार से पास लेने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की शिनाख्त राजौरी गार्डन दिल्ली निवासी मयंक सोढ़ी के तौर पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बाइक सवार को कुचलता हुआ तेज गति से धौलछीना की तरफ चला गया।

मृतक और उसका दोस्त तेजपाल सिंह अपनी अपनी बाइक से मुनस्यारी से दिल्ली वापस जा रहे थे और ट्रक भी सेराघाट से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर धौलछीना में बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक धौलछीना पहुंचा ही नहीं। ट्रक की खोजबीन जारी है।

मृतक युवक के साथी तेजपाल ने बताया कि वे दोनों अलग-अलग बाइकों से दो दिन पहले मुनस्यारी पहुंचे थे। आज ही मुनस्यारी से वापस दिल्ली लौट रहे थे। तेजपाल ने बताया कि मयंक उससे लगभग 50 मीटर आगे चल रहा था। जब तक वह घटनास्थल तक पहुंचा ट्रक चालक तेज गति से निकल गया। इस दौरान वह ट्रक का नंबर भी नहीं देख सका। मयंक और तेजपाल आपस में गहरे दोस्त थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध गांजा तस्करी के दो अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज
Next: प्रदेश में कोरोना के 192 नए केस, एक संक्रमित की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.