Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध गांजा तस्करी के दो अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज
  • अल्मोड़ा

अवैध गांजा तस्करी के दो अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। अवैध गांजा की तस्करी के एक मामले में माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान के न्यायालय में अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दो हरी वकील कुण्डेश्वर काशीपुर, जिला उधमसिंह नगर एवं अभियुक्त धीरज गिरी पुत्र चेतरामवन निवासी टाण्डा उज्जैन, थाना काशीपुर उधम सिंह नगर द्वारा धारा-8/20 एन0डी0पीoएस0 एक्ट के तहत अभियुक्तगणों द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत हेतु जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा अभियुक्त की जमानत न होने का घोर विरोध करते हुए माननीय न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 8 मार्च को पुलिस कर्मचारियों द्वारा चौकी तिराहा भिकियासैंण पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या-यू0के04एल-9062 में सवार अभियुक्तगणों से बरामद एक बैग को चैक किया गया तो उक्त बैग में से गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामद अवैध गांजे को मौके पर ही इलैक्ट्रानिक तराजू से तोला गया तो उसका वजन 11.29 किलोग्राम अवैध गांजा निकला तथा पुलिस कर्मचारियों द्वारा एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्राविधानों का पूर्ण पालन कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया। यदि अभियुक्तगणों को जमानत पर रिहा किया जाता है तो अभियुक्तगण जमानत का दुरूपयोग कर पुनः अपराध में संलिप्त हो सकते हैं। जिस पर न्यायालय द्वारा पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्तगणों की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आज 25 मार्च को जमानत याचिका खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ताकुला क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ पुलिस ने की गोष्ठी
Next: तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार दिल्ली का युवक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.