Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में कोरोना के 192 नए केस, एक संक्रमित की मौत
  • देहरादून

प्रदेश में कोरोना के 192 नए केस, एक संक्रमित की मौत

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 192 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 99 हजार को पार करते हुए 99072 हो गया है। जबकि संक्रमण के बाद अभी तक 1707 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को देहरादून में 89, हरिद्वार में 57, नैनीताल में 19, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में एक, चमोली में दो, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में आठ, यूएस नगर में पांच, उत्तरकाशी में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को एक मात्र चम्पावत जिले में संक्रमण का कोई माामला सामने नहीं आया है। दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज की संक्रमण के बाद मौत हो गई है। राज्य के सभी जिलों से 11 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। नौ हजार की रिपोर्ट आई और 14 हजार के करीब सैंपल अभी जांच का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 121 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 94755 हो गई है। जबकि 1150 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.70 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.64 प्रतिशत हो गई है।

25 हजार लोगों का टीकाकरण: गुरुवार को राज्य में लगाए गए 503 बूथों पर कुल 25 हजार 881 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके साथ ही राज्य में दो डोज लगाने वाले लोगों की संख्या दो लाख 76 हजार को पार कर गई है। दो लाख 58 हजार लोगों को कोरोना टीके की एक डोज लग चुकी है। जबकि 19 हजार बीमार लोगों का अभी तक टीकाकरण किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार दिल्ली का युवक
Next: 112 नंबर पर झूठी शिकायत देने पर पुलिस ने जुर्माना वसूला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.