Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान: जर्मनी में जीता विदेश सलाहकार समिति का चुनाव
  • अल्मोड़ा

देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान: जर्मनी में जीता विदेश सलाहकार समिति का चुनाव

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
IMG-20210325-WA0002.jpg

अल्मोड़ा/चौखुटिया: देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिभावान बेटियां अपनी काबिलियत के बलबूते न केवल आज ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है बल्कि देश-विदेश में उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ा रही हैं। आज एक बार फिर हम आपको राज्य की एक और होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने जर्मनी के हेसन स्टेट में चुनाव जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देवभूमि उत्तराखंड हमेशा से चर्चा में रहता है। यही आज देवभूमि उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के चौखुटिया से एक खबर यह सामने आ रही है कि जर्मनी के हेसन स्टेट में विदेश सलाहकार समिति के लिए हुए चुनावों में उत्तराखंड के चौखुटिया की मूल निवासी प्रभा कैड़ा नेगी ने चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हर पांच साल में होने वाले इन चुनावों में इस साल 9 राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया था। डार्म स्टेट जर्मनी का वो राज्य है जहां की 1.6 लाख लोगो में से 40 हजार लोग विदेशी है। इनमें भारत, पोलैंड, इटली, पुर्तगाल, नाईजिरिया, मोरक्को सहित कई अन्य देशों के लोग रहते है।
विदेश सलाहकार समिति वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों की एक प्रतिष्ठित संस्था है। ये संस्था वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के अधिकारों के लिए काम करती है। उनके साथ होने वाले भेदभाव को लेकर भी प्रमुखता से आवाज उठती है। प्रभा कैड़ा नेगी पीएयू पार्टी की प्रतिनिधि बनकर चुनावी मैदान में उतरी थी। जिसमें प्रभा कैड़ा को 1263 प्रतिनिधि वोट मिले। मूल रूप से उत्तराखंड के चौखुटिया की रहने वाली प्रभा कैड़ा नेगी बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है। चौखुटिया के सरकारी गर्ल्स कॉलेज से पढी प्रभा हमेशा ही प्रथम श्रेणी में पास होती रही है। बायोलोजी से 12वीं करने के बाद प्रभा कैड़ा स्नातक की पढ़ाई के लिए अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर चली गयी। जहां से उन्होंने बीएससी बायो ओर एमएससी बायो भी प्रथम श्रेणी में पास किया।
उनके पिता बिशन सिंह कैड़ा सेना से रिटायर सैनिक है। जबकि उनकी माता पुष्पा कैड़ा गृहिणी है। प्रभा कैड़ा नेगी बीते लंबे समय से अपने पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुष्कर सिंह के साथ जर्मनी में रहकर शोध कर रही हैं। वे वहां प्रभा सिंह के नाम से पहचान बना चुकी हैं। उनके विदेश सलाहकार समिति में चुनाव जीतने के बाद उनके मायके गनाई व चौखुटिया के अलावा ससुराल क्षेत्र सुरना पत्थरखानी के लोगों ने भी खुशी का इजहार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इधर प्रभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति पुष्कर सिंह को दिया है। चौखुटिया के क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

(मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ‘प्लांट टैक्सोनॉमी असेसमेंट एंड स्टैटिस्टिकल एनालिसिस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
Next: होलिका दहन पर तीन मंगलकारी योग

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.