Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रक्षा मंत्रालय ने सेवानिवृत्त एसएससी अधिकारियों को अपने सैन्य पदों का उपयोग करने की दी अनुमति
  • राष्ट्रीय

रक्षा मंत्रालय ने सेवानिवृत्त एसएससी अधिकारियों को अपने सैन्य पदों का उपयोग करने की दी अनुमति

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने सेना से सेवानिवृत्त हुए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों को सैन्य पदों का यथा लागू उपयोग करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। एसएससी अधिकारी, अपनी सेवा की अनिवार्य शर्तों को पूरा करने के बाद अपने सैन्य रैंकों का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं थे। इससे एसएससी अधिकारियों में असंतोष और नाराजगी पैदा हो रही थी। एसएससी अधिकारी उन्हीं समान सेवा शर्तों के तहत काम करते हैं और समान सेवा प्रोफ़ाइल के साथ स्थायी कमीशन अधिकारियों की तरह ही कठिनाइयों का भी सामना करते हैं।
सरकार के इस निर्णय से न केवल सेवानिवृत्त एसएससी अधिकारियों में असंतोष और नाराजगी को दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह निर्णय युवा उम्मीदवारों को बड़ा प्रोत्साहन देने के रूप में भी काम करेगा। एसएससी अधिकारियों द्वारा सेवा से निवृत्त होने के बाद सैन्य रैंकों का उपयोग करने की अनुमति देने की मांग 1983 से लंबित थी। एसएससी अधिकारी सेना के सहायता कैडर की रीढ़ की हड्डी हैं। ये सेना की इकाइयों में युवा अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए 10-14 वर्ष की अवधि के लिए सेना में काम करते हैं। एसएससी को आकर्षक बनाने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं। इन अधिकारियों की प्रमुख मांगों में से एक मांग सैन्य रैंकों का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करना रही है।
विगत में एसएससी अधिकारी केवल पांच वर्ष की अवधि के लिए काम करते थे, लेकिन अब ये अधिकारी 10 वर्ष की अवधि के लिए सेना में काम करते हैं और इनकी सेवा आगे भी चार वर्ष तक बढ़ायी जा सकती है। एसएससी अधिकारी सेना के अधिकारियों के कैडर को सहायता कैडर उपलब्ध कराते हैं और उन्हें मुख्य रूप से सेना की इकाइयों को युवा अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए सृजित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने यूएनआईटीएआर का किया आभार व्यक्त
Next: सही से करें प्लानिंग, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक 7 दिन रहेंगे बैंक बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.