Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रक की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत
  • देहरादून

ट्रक की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र फरार

विकासनगर। हरबर्टपुर-विकासनगर हाईवे पर समरफील्ड स्कूल के पास मंगलवार देर रात को ईंटों से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के अंदर गंभीर रूप से घायल युवक को लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि तरुण कंडवाल (32) पुत्र सत्यपाल कंडवाल निवासी सोशल विहार, नियर समरफील्ड स्कूल की डाकपत्थर रोड विकासनगर में दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तरुण कंडवाल दुकान बंद करने के बाद अपने घर कार से लौट रहे थे। तरुण कंडवाल जब अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि तभी हरबर्टपुर की ओर से एक ट्रक विकासनगर की ओर आ रहा था। ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सडक़ किनारे चली गयी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार तरुण कंडवाल को गंभीर चोटें आयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कंडवाल को लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कंडवाल को मृत घोषित कर दिया है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।व्यापारी तरुण कंडवाल के घर में पत्नी के अलावा ढाई साल का बेटा है। तरुण की मौत की घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का गला रेतकर की थी आत्महत्या
Next: गलत नीतियों के चलते भाजपा को सीएम का चेहरा बदलना पड़ा: कांग्रेस

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.