Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा : 15 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
  • देहरादून

चारधाम यात्रा : 15 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में इस साल चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से आनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। भारी वाहनों के लिए इसका शुल्क 600 रुपये और छोटे वाहनों के लिए शुल्क 400 रुपये प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही इसके आदेश जारी होने की उम्मीद है। आवेदकों को इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल का नाम भी जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा। प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान राज्य के बाहर से आने वाले व्यवसायिक वाहनों को हर साल 15 से 20 हजार ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। ग्रीन कार्ड एक ऐसा कार्ड होता है जिससे यह जानकारी मिलती है कि संबंधित वाहन के सारे दस्तावेज पूर्ण हैं, वाहन की फिटनेस भी चेक कर ली गई है और ये पर्वतीय मार्गों पर चलने को पूरी तरह फिट है। इसका मकसद वाहन दुर्घटना के साथ ही इनके अवैध संचालन पर रोक लगाना है। अभी तक यात्रा के दौरान विभिन्न आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों में ये कार्ड बनाए जाते हैं। यात्रा सीजन में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए वाहनों की लंबी लगने वाले कतारों को देखते हुए परिवहन विभाग ने हल्के व भारी वाहनों के लिए आनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। यह योजना बीते वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले लागू की जानी थी। कोरोना के कारण लागू लाकडाउन के कारण यह व्यवस्था लागू नहीं की जा सकी। अब सभी प्रदेशों में निर्बाध आवागमन शुरू हो गया है तो चारधाम यात्रा के भी पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। चारधामों के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि 15 मई से यात्रा शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए परिवहन विभाग एक माह पहले यानी 15 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जल्द ही इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 किलो हाथी दांत के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Next: प्रदेश में पंजीकृत सभी सीएससी पूरी तरह नहीं हो पाए कार्यशील

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.