Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन मंत्री ने लांच की उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री ने लांच की उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में सिंगल विंडो पोर्टल व यूटीडीबी की नई वेबसाईट को लांच किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण स्थान है। अब उत्तराखंड पर्यटन भी अपनी नई वेबसाइट टेक्नोलॉजी के जरिए देश-विदेश के पर्यटकों तक अपनी पहुंच बनाने के साथ साथ यहां के पर्यटन को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा। गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में आज उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वेबसाईट लोगों को एक क्लिक पर सब कुछ एक्सेस करने में आसानी प्रदान करेगी। श्री महाराज ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सभी आवश्यक जानकारीे एक स्थान पर उपलब्ध हो सके, वेबसाइट अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। लांच किए गए यूटीडीबी वेबसाईट में पर्यटन क्षेत्र के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए इसे अच्छी तरह से विभाजित किया गया है।
सिंगल विंडो पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन अलग से एक ’टूरिज्म इन्वैस्टर्स वैब पेज’ और ’टूरिज्म इन्वैस्टर्स सिंगल विंडो फैसिलिटेशन मैकेनिज्म’ भी लांच कर रहा है जो उत्तराखंड में निवेश नीति को बढ़ावा देंगे। इससे निवेशकों को राज्य में टूरिज्म प्रोफाइल तथा पर्यटन नीति 2018 के अंतर्गत मिलने वाले इन्सेंटिव व सब्सिडी तथा आगामी प्रोजैक्ट्स के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। वैबसाइट लांच के मौके पर पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए टूरिस्ट पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग को राज्य के अंदर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि जो भी टूरिस्ट यहां आए उससे स्थानीय रेस्टोरेंट्स या होटल निर्धारित शुल्क पर ही खानपान की वस्तुएं उन्हें उपलब्ध करवाएं। पर्यटन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह टैक्सी चालकों को उनके मोबाइल पर विभिन्न पर्यटन सर्किटों के साथ-साथ अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं, जिससे टूरिस्ट गाड़ी में बैठते ही उन स्थानों की जानकारी प्राप्त कर अपनी सुविधा अनुसार घूम सके। पर्यटन मंत्री ने फुट मसाज के लिए किसी एक्सपर्ट से ट्रेडिंग दिये जाने के लिए भी पर्यटन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वैबसाइट लांच के अवसर पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि यह वेबसाइट नए रूप व विषय के साथ और अधिक इंटरैक्टिव है। नई वेबसाइट में स्पॉट कम्युनिकेशन, गाइड्स की सूची, ट्रैवल ऑपरेटर्स व यात्रा करने वालों के लिए ‘‘लाईव चैटबोट’’ जैसी सुविधाएं हैं, ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों को सारी जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि वेबसाईट में मौजूद संपूर्ण जानकारी विशेष रूप से यात्रियों के लिए आसान हो। उत्तराखण्ड राज्य के लोकप्रिय और ऑफबीट स्थलों की जानकारी वेबसाईट में अच्छी तरह से हाई लाईट हो सके इस ओर भी हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस वेबसाईट को उन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो उत्तराखंड की खोज करने वाले लोगों को 360 डिग्री की जानकारी प्रदान करेंगे। मुझे यकीन है कि यह वेबसाइट सभी के लिए लाभकारी होगी और देवभूमि, उत्तराखंड में पर्यटकों की अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करेगी।
सिंगल विंडो पोर्टल लांच के बारे मे पर्यटन सचिव ने कहा कि निवेशक 1.5 करोड़ रुपए तक की अधिकतम पूंजी सब्सिडी तथा बहुत से प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इसमें निवेशकों को एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर भी मिलेगा जो पूरी निवेश प्रक्रिया के दौरान उनका मार्गदर्शन करेगा। उत्तराखंड पर्यटन प्रगति की राह पर आगे बढ़ते हुए निवेशकों के लिए प्रचुर अवसर प्रस्तुत कर रहा है। यह पेज निवेशकों को उत्तराखंड पर्यटन से संबंधित आगामी परियोजनाओं की सूचना देगा तथा उन्हें एक प्लैटफॉर्म मुहैया कराएगा जहां एक सिंगल पॉइंट पर निवेशकों को सभी जानकारियां प्राप्त होंगी। यह एक क्रांतिकारी कदम है जिससे पर्यटन क्षेत्र को बहुत बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल लांच के अवसर पर पर्यटन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एस. मीणा, निदेशक पर्यटन प्रशांत आर्य, अपर निदेशक पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक चौहान , उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एस.एस. सामन्त सहित जयता चट्टोपाध्याय एवं अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में पंजीकृत सभी सीएससी पूरी तरह नहीं हो पाए कार्यशील
Next: होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सोमेश्वर थाने में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.