Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नक्सलियों ने डीआरजी जवान से भरी बस में किया विस्फोट, पांच जवान शहीद
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों ने डीआरजी जवान से भरी बस में किया विस्फोट, पांच जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
Breaking badi khabar.jpg

सात घायल जवान रायपुर रिफर
मुख्यमंत्री ने की घटना की कड़ी निंदा

नारायणपुर, 23 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर कडेनार और कंहारगाव कैम्प के बीच कुहमेटा पुलिया को पार कर रही डीआरजी जवानों से भरी बस को मंगलवार की शाम नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया है। घटना में पांच जवान शहीद हुए है। वहीं कई जवान घायल हुए है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि किया है। नक्सली विस्फोट से बस के परखच्चे उड़ गए है। वहीं पुलिया पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है। जवानों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है। रात आठ बजे तक घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। शहीद जवान में वाहन चालक करन देहारी निवासी अंतागढ़, प्रधान आरक्षक पवन मंडावी निवासी बहीगांव, आरक्षक सेवक सलाम निवासी कांकेर, प्रधान आरक्षक जयलाल उइके निवासी कसावही तथा विजय पटेल निवासी नारायणपुर शामिल शामिल है। गंभीर रूप से सात घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं 13 घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इस बस में कुल 25 जवान सवार थे। बताते है कि शहीद जवान करन देहारी की 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घायल जवानों के बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश जारी है। प्रदेश में अचानक हुए इस घटना से नक्सलियों के पुन: क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन व अर्द्धसैनिक बलों की एक आवश्यक बैठक रायपुर में जारी होने की सूचना मिल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा में बोलीं जया बच्चन- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं और
Next: गौशाला में घुस गुलदार ने दो बकरियां मारी, बछिया घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.